Enjoy Biggest Sell

Monday, December 16, 2024

पानी में उबालें रसोई की यह चीज और धो लें चेहरा, स्किन ग्लोइंग हो जाएगी आपकी

Skin Care: अगर आप कोरियन स्किन केयर के बारे में जानते हैं तो आपको यहां बताए जा रहे अनाज के बारे में भी जरूर पता होगा. असल में स्किन को निखारने के लिए आप चावल के पानी (Rice Water) का इस्तेमाल कर सकते हैं. चावल का पानी कोरियन स्किन केयर रूटीन में खूब शामिल किया जाता है. इससे स्किन को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. इसके अलावा, चावल के पानी से त्वचा को विटामिन और खनिजों की अच्छी मात्रा मिलती है. यहां जानिए त्वचा को निखारने के लिए किस तरह चावल का पानी तैयार किया जाता है और कैसे चावल के पानी को चेहरे पर लगाते हैं. 

रसोई में पड़ी ये 4 चीजें पीले दांतों को चमका सकती हैं मोतियों की तरह, White Teeth पाने के लिए जानिए घरेलू नुस्खे 

निखरी त्वचा के लिए चावल का पानी | Rice Water For Glowing Skin 

चावल का पानी स्किन के टेक्सचर को बेहतर करने में असरदार होता है. इस पानी में पाए जाने वाले विटामिन ई से स्किन को मॉइश्चर मिलता है और एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं जो स्किन को निखारने का काम करते हैं. विटामिन बी के गुण नई सेल्स की ग्रोथ में मदद करते हैं जिससे स्किन की सेहत अच्छी रहती है. इसमें मौजूद फेरुलिक एसिड एक पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है जो स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करता है. वहीं, चावल के पानी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इरिटेटेड और इंफ्लेम्ड स्किन की दिक्कत को दूर करते हैं जिससे त्वचा पर खुजली या जलन नहीं होती है. दाग-धब्बे (Dark Spots) हटाने और ब्राइट स्किन पाने के लिए भी चावल के पानी को चेहरे पर लगाया जाता है. 

कैसे तैयार करें चावल का पानी 

एक कप चावल को 2 से 3 कप पानी में आधा घंटा भिगोकर रखें. आधे घंटे बाद चावल को छानकर पानी को अलग निकाल लें. इस पानी को मुंह धोने के लिए इस्तेमाल करें. इसके अलावा, चावल का पानी फेस टोनर (Face Toner) की तरह चेहरे पर लगाया जा सकता है. आप इसे रूई की मदद से चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रख सकते हैं. 

चावल के पानी को बनाने के लिए चावल को पानी में पकाया जा सकता है. जब चावल पक जाए तो इसमें से पानी को अलग कर लें. इस उबले हुए चावल के पानी को ठंडा करने के बाद चेहरे पर लगाया जा सकता है. 

चेहरे को निखारने के लिए आप चावल के पानी का फेस पैक भी बना सकते हैं. चावल के पानी से फेस पैक बनाने के लिए इसमें एलोवेरा जैल या फिर चावल का आटा मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट के चेहरे पर आधे से एक घंटे लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/dTgw0Vm

No comments:

Post a Comment

Drugs Worth Rs 60 Crore Seized, 7 Arrested: Interstate Heroin Network Busted

According to the police, the operation also led to the recovery of Rs 12,81,700 in cash, 3.291 kg of chemicals and other materials allegedly...