Enjoy Biggest Sell

Wednesday, October 31, 2018

भाजपा की जीत के लिए राजेन्द्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को दिया ये टास्क..

चूरू.
विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने पूरी कमर कस ली है। इसके तहत शुक्रवार को जैन दादाबाड़ी में बूथ शक्ति केन्द्र प्रमुखों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा पदाधिकारियों ने शक्ति केन्द्र प्रमुखों से मन की बात की। उन्हें पार्टी की रीति नीति और केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई। कई चरणों में चली इस कार्यशाला में पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, पंकज गुप्ता भाजपा, भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने अलग-अलग सबकी बैठक ली। इस दौरान पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने का टास्क दिया।

इस दौरान बूथ के लाभ और हानि दोनों पक्षों पर मंथन किया गया। शक्ति केन्द्र प्रभारियों के अलावा बूथ कमेटियों में पन्ना प्रमुखों से भी विशेष बात की गई। उनकी ओर से तैयार की जा रही ग्राउंड रिपोर्ट के बारे में भी चर्चा की गई। इस मौके पर सभापति विजय कुमार शर्मा, उप सभापति अनवरथीम, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 



 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OdR3QY

No comments:

Post a Comment

200 Made-In-India Coaches To Give Boost To Bangladesh Railways

Bangladesh will import 200 broad-gauge railway coaches from India by December 2027 under a Rs 915 crore deal. from NDTV News Search Record...