Enjoy Biggest Sell

Wednesday, October 31, 2018

एंबुलेंस में डोडापोस्त की तस्करी 120 किलो पोस्त जब्त

तारानगर.

पुलिस ने रविवार दोपहर सात्यूं-राजपुरा मार्ग पर एक एम्बुलेंस कार जब्त कर 120 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। बताया जा रहा है कि एंबुलेसे से डोडापोस्त की तस्करी की जा रही थी। इसकी कीमत लगभग छह लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एएएन व एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देश पर स्पेशल टीम सात्यूं-राजपुरा मार्ग पर गश्त कर रही थी। उस दौरान गांव राजपुरा के पास हडिय़ाल की तरफ से एक एम्बुलेंस कार आई। पुलिस टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक एम्बुलेंस को तेज गति से चलाते हुए भागने लगा। पुलिस ने एम्बुलेंस का पीछा कर कुछ दूर पर उसे पकड़ लिया। एम्बुलेंस की तलाशी ली तो उसमें कट्टे रखे थे। उनमें अवैध १२० किलो डोडा-पोस्त मिला। पुलिस ने झुंझुनूं जिले के गांव मलसीसर हाल बीकानेर के सुदर्शना नगर निवासी मुकेश कुमार जाट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जब्त किए गए डोडा-पोस्त की कीमत करीब छह लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश जाट डोडा पोस्त को झुंझुनंू से तस्करी कर पंजाब ले जा रहा था। उसने तस्करी के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया ताकि पुलिस को कोई संदेह न हो। स्पेशल टीम में प्रभारी एएसआई जोगेन्द ्रसिंह, कांस्टेबल चरणसिंह, चन्द्र प्रकाश, रोशनसिंह, मुकेश, रमेश व चालक रामफल शामिल थे।

 

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दो भाई घायल

सरदारशहर. मांगासर गांव में रविवार शाम भूमि विवाद को लेकर एक परिवार के सदस्यों में मारपीट हो गई। दो सगे भाई घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मांगासर निवासी रामचन्द्र जाट ने अस्पताल में पर्चा बयान में बताया कि उसके रिस्तेदार लेखाराम, रामकुमार, सहीराम, जगूराम, मनीराम, मेघाराम, मांगीलाल, बीरबल, जगदीश प्रसाद ने एक राय होकर लाठियों से लैस होकर उसके भाई नोपाराम के घर में घुसकर हमला कर दिया। जब वह भाई को छुड़ाने गया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके कारण दोनों भाइयों के गंभीर चोटे आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CK9L0l

No comments:

Post a Comment

November 2026 Vrat Tyohar List: अहोई अष्टमी, दिवाली से लेकर देव दीपावली तक नवंबर में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, नोट करें पूरी लिस्ट

नवंबर में अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे. ...