Enjoy Biggest Sell

Thursday, August 30, 2018

भाजपा सरकार के शासन में 150 किसानों ने लंगाई फांसी

चूरू. विधानसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतरी कांग्रेस ने दूसरी संभागीय संकल्प रैली चूरू में आयोजित की। इस रैली को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। रैली में पहुंचे सभी नेताओं ने प्रदेश की भाजपा और केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लिया। इस मौके पर एआईसीसी महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पौने पांच साल में मुख्यमंत्री ने जनता को चेहरा नहीं दिखाया और अब मुंह दिखाई में वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि हमें यहां से संकल्प लेकर जाना है और वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकना है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में चूरू में ६० करोड़ की लागत का महिला अस्पताल दिया, जिले में कई उप तहसील बनाई गई। इसके अलावा चूरू में आरओबी बनाया, सड़कों का जाल बिछाया।


वसुंधरा नहीं दे रही एक सवाल का जवाब
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश व देश के नेता चूरू की जनता के बीच संकल्प लेने के लिए आए हैं। आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। भजपा के दिन लद चुके हैं। पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री से रोजाना एक सवाल पूछा जा रहा है। लेकिन उनके पास जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि चूरू में जो जन सैलाब उमड़ा है। वो इस बात का प्रतीक है कि अब भाजपा सरकार के दिन लद गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले लोग पैसे वाले हैं लेकिन कंजूस हैं। पायलट ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पौने पांच साल के शासन में १५० से अधिक किसानों ने आत्महत्याएं की है। इनका जवाब भी सरकार के पास नहीं है। इसका हिसाब किसान चुनाव में चुक्ता करेंगे।


चूरू में कृषि से संबंधित लगाएंगे उद्योग
सभा में महासचिव डा.सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की दर तय की जाएगी। जोशी ने कहा कि चूरू जिले में खेती के हालात खराब हंै। कांग्रेस संकल्प लेती है कि सत्ता में आते ही यहां कृषि से संबंधित उद्योग लगाने पर विचार किया जाएगा। कांग्रेस ऐसी पार्टी थी जिसने नीतियां बनाई और देश को तरक्की पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब एक राजस्थान बनाया जाएगा।


पत्नी को छोड़कर बैठा है देश का पीएम
इस मौके पर एआईसीसी महासचिव मोहन प्रकाश ने कहा कि देश के लाल किले से बोलने वाले कहते हैं कि मुस्लिम महिलाओं स्थिति सुधार देंगे। लेकिन जो खुद की पत्नी को छोड़कर बैठा है और आज तक तलाक नहीं दिया वह मुस्लिम महिलाओं की स्थिति क्या सुधारेंगे। वो देश का क्या विकास करेंगे। मोदी ने नौकरी के नाम पर झांसा देकर युवाओं के सीने में खंजर घोपा है। भाजपा व केन्द्र सरकार के पैरोकार जेलो में है। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि सीना ५६इंच का है। इस मौके पर पीसीसी उपाध्यक्ष मकबूल मंडेलिया ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी। कांग्रेस जनता के आशीर्वाद और प्यार के बल पर भारी बहुमत से विजय होगी।


...तो कमल के फूल पर वोट देना
महासचिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों को फसल का सही मूल्य मिला हो या युवाओं को रोजगार मिला हो तो कमल के फूल पर वोट देना। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और किसानों के हित में योजनाएं संचालित करने का दावा करने वाले मोदी देश को बेचने का काम
कर रहे हैं। सभा के अंत में कांग्रेस नेता नरेन्द्र बुडानिया ने आभार जताया।
इस मौके पर मंच पर कांग्रेस के राष्ट्र्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, एआईसीसी सचिव हरिश चौधरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह, डा. बीडी कल्ला, डा. चन्द्रभान, पीसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र पारीक, पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह चौधरी, हमीदा बेगम, महादेव सिंह खण्डेला, सुभाष महरिया, नमोनारायण मीणा, दीपेन्द्र सिंह शेखावत, विधायक सोनादेवी बावरी, विधायक बृजेन्द्र ओला, गोविन्दसिंह डोटासरा, विधायक भंवरसिंह भाटी, परसराम मोरदिया, डा. जितेन्द्र सिंह, विधायक भंवरलाल शर्मा, विधायक श्रवण चौधरी, रीटा चौधरी, पीसीसी महासचिव अजीत सिंह शेखावत, चूरू जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज, अश्क अली टाक, भरतराम मेघवाल, डा. चन्द्रशेखर बैद, कृष्णा पूनिया, पीसीसी सचिव खानूखां बुधवाली, जिला प्रभारी मंगलाराम गोदारा, पीसीसी सचिव जियाउर रहमान आरिफ, कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया, पूसाराम गोदारा सहित अनेक नेता मंचस्थ थे। मंच का संचालन कल्याणसिंह शेखावत व लीलाधर चुलेट ने किया।


महिलाएं नगण्य
कांग्रेस की संकल्प रैली में एक लाख भीड़ जुटाने का दावा करने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों ने महिलाओं की भीड़ नहीं जुटा सके। कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या न के बराबर थी। पदाधिकारियों में चर्चा भी की। यह पदाधिकारियों के लिए चिंता का विषय है।


दो किमी दूर रोक दी बसें
शहर में गाडिय़ों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने दो किमी दूर ही रोक दिया। इससे लोगों को सभा स्थल पहुंचने में परेशानी हुई। तेज उमस के चलते समर्थक बसों में ही बैठे रहे। सभा में बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, सीकर झुंंझुनूं से कार्यकर्ता पहुंचे।

कार्यक्रम की झलकियां
-विधायक सोना देवी बावरी ने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को राखी बांधी।
-साढ़े तीन घंटे देरी से आए गहलोत-पायलट
-नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के आह्वान पर हाथ उठाकर दिया कांग्रेस को समर्थन
-सबसे अधिक तालियां गूंजी अशोक गहलोत के नाम पर।
-12 बजे बाद बढ़ी भीड़। इससे पहले कम भीड़ को देखकर कांग्रेसजन भी निराश नजर आए।
-दिनभर के भूखे लोगों ने मक्का, चाट-पकौड़ी खाकर काम चलाया और अपने नेताओं के भाषण सुने।
-कांग्रेसजनों ने गहलोत व पायलट का रतननगर से चूरू के बीच अनेक जगह स्वागत किया। इनके आने की सूचना मिलने पर रास्तों पर आतिशबाजी की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PObNAG

No comments:

Post a Comment

Andhra's Velampeta Slum Redevelopment Project To House 177 Families

Andhra Pradesh Government approves Velampeta slum redevelopment with 177 housing units. from NDTV News Search Records Found 1000 https://i...