Enjoy Biggest Sell

Saturday, June 30, 2018

महंगाई ने तोड़ी आम लोगों की कमर

तारानगर.

 

सीपीआईएम के प्रदेश सचिव चौ. अमराराम ने कहा है कि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ दी है।
अमराराम गुरुवार दोपहर ओसवाल पंचायत भवन में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फसल बीमा क्लेम, स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने आदि मांगों पर चर्चा की। सम्मेलन में बलवान पूनिया, एडवोकेट निर्मल प्रजापत, छगन चौधरी, उमराव सहारण, चिमनाराम पांडर, पूर्णाराम सरावग, इन्द्राजसिंह, दाताराम भाकर, अतुल वर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन जीतेन्द्र राठौड़ ने किया। इस मौके पर अमरसिंह तेतरवाल, जयसिंह सहारण, रामकुमार गोदारा, काशीराम पूनिया, रामनिवास पांडिया, सराजुदीन तेली, उदमीराम जांगिड़, सीताराम सहारण मौजूद थे।

 

सादुलपुर में माकपा का सम्मेलन आज

सादुलपुर. माकपा सम्मेलन किसान मजदूर भवन में शुक्रवार को दोपहर 11 बजे होगा। किसान नेता भगतसिंह ने बताया कि सम्मेलन को किसान नेता अमराराम संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

 

बूथ कमेटियों की समीक्षा

सरदारशहर.भाजपा कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व शक्ति केन्द्र प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें विस्तारक वेदप्रकाश ठंडी ने बूथ कमेटियों का फीडबैक लिया। भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर प्रसाद पारीक, देहात अध्यक्ष रघुवीर सिंह मुहाल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष नवरत्न मीणा, भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश भामा तथा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष किशन जांगिड़ ने संबोधित किया। संचालन राधेश्याम भार्गव ने किया।

 

जनता दल करेगा प्रदर्शन

चूरू. जनता दल यूनाइटेड की गुरुवार को जिला स्तरीय बैठक सर्किट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दौलतराम पैंसिया ने की। पैंसिया ने शेखावाटी क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के विरोध में आगामी 11 जुलाई को कलक्ट्री के समक्ष विरोध व धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल रांकावत ने बताया कि पार्टी के प्रदेश सचिव मोहम्मद हुसैन विधानसभा चुनाव में चूरू विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे। बैठक में सुरेश प्रजापत को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में कार्यकर्ता मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tOJxDU

No comments:

Post a Comment

6.9-Magnitude Earthquake In Vanuatu Triggers Brief Tsunami Warning

The magnitude of the earthquake was revised to 6.9, down from an earlier estimate of 7.2 magnitude, the centre said in an update. from NDT...