Enjoy Biggest Sell

Saturday, June 30, 2018

फंदे पर झूला चाड़वास का लीलाधर

छापर.

जैतासर रोड स्थित पेड़ीवाल फार्म हाउस में एक व्यक्ति का शव बुधवार रात फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस के अनुसार लीलाधर स्वामी (46) निवासी चाड़वास ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजकीय चिकित्सालय छापर लेकर पहुंची। मृतक के पुत्र दिनेश स्वामी ने लिखित रिपोर्ट देकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। इस पर पुलिस ने चिकित्सकों को सूचित कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर
दी थी। लेकिन मृतक के परिजन एक्सपर्ट मेडिकल ज्यूरिस्ट से पोस्टमार्टम करवाने की मांग पर अड़े हैं। इसके कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

 

 

टै्रक्टर के नीचे दबने से मौत
चूरू. शहर के वार्ड ३१ निवासी ५५ वर्षीय व्यक्ति की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सदर पुलिस थाना के मुताबिक वार्ड३१ निवासी भंवरू खां ने रिपोर्टदी कि उसके चाचा मजीद खान (५५) बुधवार की रात ढाढऱ की रोही में खेत बुआईकर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर पलटगया और नीचे बदने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्टपर मामला दर्जकर लिया और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

 

स्प्रे करते समय युवक की मौत
रतनगढ़ञ्चपत्रिका. गांव बंडवा में खेत में गुरुवार को कीटनाशक दवा का स्प्रे करते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक भागीरथ नायक (40) अपने खेत में कृषि कार्य के दौरान कीटनाशक दवा का स्प्रे कर रहा था। कीटनाशक के दुष्प्रभाव से उसकी तबीयत बिगड़ गई। भागीरथ को कस्बे के राजकीय सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

तीनों को जेल भेजा
चूरू. जान से मारने की नियत से पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने के तीन आरोपियों को गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। कोतवाली थानाधिकारी रमेश कुमार सर्वटा ने बताया कि बुधवार को राजकार्य में बाधा पहुंचाने व पुलिसकर्मियों पर प्राण घातक हमला करने के आरोप में फरियाद खान, शहनवाज उर्फ धोलू व प्रद्युमन सिंह को कलक्ट्रेट के पास गिरफ्तार किया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tEPdB8

No comments:

Post a Comment

6.9-Magnitude Earthquake In Vanuatu Triggers Brief Tsunami Warning

The magnitude of the earthquake was revised to 6.9, down from an earlier estimate of 7.2 magnitude, the centre said in an update. from NDT...