Enjoy Biggest Sell

Tuesday, December 10, 2024

ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी हरमीत ढिल्लों को नागरिक अधिकारों के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल नामित किया

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारतीय मूल की अमेरिकी हरमीत ढिल्लों को न्याय विभाग में नागरिक अधिकारों के लिए सहायक 'अटॉर्नी जनरल' नामित किया. ट्रंप अपने सोशल मीडिया एकाउंट 'ट्रुथ सोशल' पर घोषणा की, 'मुझे अमेरिकी न्याय विभाग में नागरिक अधिकारों के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल के रूप में हरमीत के ढिल्लों को नामित करते हुए खुशी हो रही है.'

ट्रंप ने कहा, 'हरमीत देश के शीर्ष चुनावी पैरोकारों में से एक हैं, जो यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ रही हैं कि सभी और केवल वैध वोट की गिनती की जाए. वह 'डार्टमाउथ कॉलेज' और 'यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया लॉ स्कूल' से स्नातक हैं और 'यूएस फोर्थ सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स' में कर्मी रही हैं.'

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, 'हरमीत सिख धार्मिक समुदाय की एक सम्मानित सदस्य हैं. न्याय विभाग में अपनी नयी भूमिका में हरमीत हमारे संवैधानिक अधिकारों की रक्षक होंगी और हमारे नागरिक अधिकारों एवं चुनाव कानूनों को निष्पक्ष तथा दृढ़ता से लागू करेंगी.'

चंडीगढ़ में जन्मीं 54 वर्षीय ढिल्लन बचपन में ही अपने माता-पिता के साथ अमेरिका चली गई थीं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/4dyijC1

No comments:

Post a Comment

Drugs Worth Rs 60 Crore Seized, 7 Arrested: Interstate Heroin Network Busted

According to the police, the operation also led to the recovery of Rs 12,81,700 in cash, 3.291 kg of chemicals and other materials allegedly...