Enjoy Biggest Sell

Monday, December 9, 2024

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला दबोचा गया, जानें एक पिता ने क्यों रची थी साजिश

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार हो गया है. जानकारी के मुताबिक संजय सेठ को धमकी देने का मामला बाराखंबा थाने में दर्ज किया गया था. दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से रंगदारी का मैसेज भेजने वाले आरोपी मुजाउद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है. दरअसल, आरोपी ने अपनी बेटी के दोस्त को फंसाने के लिए केंद्रीय मंत्री के मोबाइल पर  रंगदारी का मैसेज भेजा था. 

बेटी के दोस्त को फंसाना चाहता था आरोपी

आरोपी को अपनी बेटी की युवक से दोस्ती पसंद नहीं थी. केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ के पास उनके सरकारी फोन पर अज्ञात नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था. इस मैसेज में उनसे 550 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. शुक्रवार दोपहर को तकरीबन 4 बजे के आसपास उनके मोबाइल पर ढेर सारे धमकी भरे मैसेज आए थे. 

रक्षा मंत्री ने कही थी ये बात

केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को जानकारी दी थी कि उनसे रंगदारी मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई और इस संबंध में उन्होंने दिल्ली पुलिस और झारखंड के पुलिस महानिदेशक को बताया था. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/RVxCTvi

No comments:

Post a Comment

Drugs Worth Rs 60 Crore Seized, 7 Arrested: Interstate Heroin Network Busted

According to the police, the operation also led to the recovery of Rs 12,81,700 in cash, 3.291 kg of chemicals and other materials allegedly...