Enjoy Biggest Sell

Saturday, November 2, 2024

शाहरुख खान ने डॉन के लिए जोखिम में डाली थी जान, 300 फीट ऊंची बिल्डिंग से लगा दी छलांग, पुराना वीडियो वायरल

शाहरुख खान ने एक बार कहा था कि किसी चीज को अगर आप शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात आपको उससे मिलाने की साजिश में लग जाती है. किंग खान ने एक्टर बनने का सपना देखा और इस शिद्दत के साथ देखा कि आज वह इस मुकाम पर हैं. दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग है और हर कोई उनकी एक झलक के लिए मर मिटता है. शाहरुख खान को ये मुकाम यूं ही नहीं मिला. इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और डेडिकेशन है जो कि पहली फिल्म से लेकर आज तक वही और वैसी ही बरकार है. 

अपने काम को परफेक्ट करने में नहीं छोड़ते कोई कमी

शाहरुख खान रोमांस और इमोशन के मामले में तो बिल्कुल मक्खन की तरह हैं. एक बार सीन पता चल जाए तो उसे इस तरह पिघल कर परफॉर्म कर जाते हैं कि देखने वाला भी देखता ही रह जाए. इसी तरह जब उन्हें एक्शन करने का मौका मिला तो भी उन्होंने मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी. हाल में शाहरुख को आपने जवान और पठान में धांसू एक्शन करते देखा. लेकिन हम आपको इन फिल्मों की नहीं बल्कि एक पुरानी फिल्म का बिहाइंड द सीन वीडियो दिखाने जा रहे हैं.

Don के लिए 300 फीट की ऊंचाई से लगाई थी झलांग

शाहरुख खान ने डॉन फिल्म के लिए जान तक जोखिम में डाल ली थी. इंस्टाग्राम पर शेयर किए जा रहे वीडियो में आप देखेंगे कि एक सीन के लिए शाहरुख खान कुछ हार्नेस की मदद से बंधे हैं और फिर बिना सोचे छलांग लगा देते हैं. फिल्म में ये सीन काफी एक्साइटिंग लगते हैं लेकिन इन्हें शूट करते हुए पूरी युनिट की जान सूख जाती है. सिक्योरिटी सिस्टम भले ही कितने चाकचौबंद हों लेकिन एक चूक बहुत भारी पड़ सकती है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/wYZOoKy

No comments:

Post a Comment

November 2026 Vrat Tyohar List: अहोई अष्टमी, दिवाली से लेकर देव दीपावली तक नवंबर में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, नोट करें पूरी लिस्ट

नवंबर में अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे. ...