Enjoy Biggest Sell

Sunday, April 14, 2024

"जेल से निकल कर मिलना चाहता था" : मल्लिकार्जुन खरगे से संजय सिंह ने की मुलाकात

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात की. अपनी मुलाकात को लेकर संजय सिंह ने कहा, जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आशिर्वाद लेना था क्योंकि वह सदन में भी हमारा हौंसला बढ़ाते हैं. उनसे मुलाकात हुई. इस दौरान हमने पूरे देश में विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसी की कार्रवाई के बारे में भी बात की. 

उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में जल्द ही एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम घोषित किया जाएगा जो सरकार बनने के बाद इंडिया गठबंधन लागू करेगा. संजय सिंह ने बताया, बाबा साहब की जयंती के मौके पर भारत में लोकतंत्र कैसे बचाना है, इसके लिए एकजूट होकर हम कैसे काम करेंगे इस बारे में बातचीत की गई. जल्द ही कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का ऐलान किया जाएगा. 

बीजेपी के मेनिफेस्टो को लेकर संजय सिंह ने कहा, जब मैं मल्लिकार्जुन जी से बात कर रहा था तो पता चला कि बीजेपी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है लेकिन मैं पहले इसे देख लूं, फिर इस बारे में आप से बात करूंगा. 20 करोड़ लोगों को नौकरी मिली है क्या? महंगाई कम हो गई है क्या? देश में एमएसपी लागू हो गई क्या? उन्होंने कहा, मैं पूरा मेनिफेस्टो पढ़ने के बाद इस पर प्रतिक्रिया दूंगा.

यह भी पढ़ें :



from NDTV India - Latest https://ift.tt/pMuqO3Z

No comments:

Post a Comment

November 2026 Vrat Tyohar List: अहोई अष्टमी, दिवाली से लेकर देव दीपावली तक नवंबर में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, नोट करें पूरी लिस्ट

नवंबर में अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे. ...