Enjoy Biggest Sell

Sunday, February 26, 2023

नागालैंड विस चुनाव: मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के मुकाबले कांग्रेस ने साचू को मैदान में उतारा

नागालैंड विधानसभा चुनाव में एक काफी दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है क्योंकि कांग्रेस ने सबसे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेफ्यू रियो के मुकाबले सेइविली साचू को चुनाव मैदान में उतारा है. 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सेइविली साचू का सामना चार बार के मुख्यमंत्री 72 वर्षीय रियो से होगा. साचू का यह पहला चुनाव है. हालांकि, साचू (37) दो दशक से अधिक समय से राज्य की राजनीति के केंद्र में रहे रियो के साथ होने वाले इस असमान मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं.

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) उम्मीदवार रियो ने 2018 के चुनाव में उत्तरी अंगामी सीट से एकतरफा जीत हासिल की थी और इसी सीट से फिर से इस बार चुनाव लड़ेंगे. मुख्यमंत्री रियो के मुकाबले चुनाव मैदान में उतरने के उनके निर्णय के बारे में पूछे जाने पर साचू ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों समेत कई लोग शुरू में इसके खिलाफ थे. साचू ने कहा, “उन्होंने कहा था कि मेरा रियो से कोई मुकाबला नहीं हो सकता, जो पहले से राजनीतिक व आर्थिक रूप से स्थापित हैं.”

साचू ने कहा कि बहुत से लोगों ने शुरू में संदेह व्यक्त किया था कि वह अंत में मुकाबले से हट जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत लाभ के लिए मैदान में उतरे हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि बहुत से लोग अब उनका समर्थन कर रहे हैं. साचू ने विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी 33 गांवों में प्रचार किया है.

कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा, “अगर बिना किसी प्रलोभन के एक स्वतंत्र और निष्पक्ष मुकाबला होता है, तो लोग मतदान के जरिए बदलाव लाएंगे.” साचू साल 2008 में विधानसभा क्षेत्र के युवा मोर्चे के अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस में शामिल हुए थे. 2019 में उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बना दिया गया. वहीं, रियो ने हाल ही में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था, “यह लोकतंत्र है और किस उम्मीदवार को मैदान में उतारना है यह राजनीतिक पार्टी पर निर्भर करता है. मैं हर उम्मीदवार का सम्मान करता हूं.”

यह भी पढ़ें-
आखिर क्यों हुआ बवाल? पंजाब सरकार को चुनौती देने वाले अमृतपाल सिंह के गांव से Ground Report
MCD सदन में हंगामा करने के मामले में AAP और BJP के पार्षदों पर FIR  : 10 प्वाइंट्स



from NDTV India - Latest https://ift.tt/oQvqFtf

No comments:

Post a Comment

AI-Generated Political Ads Flood US Midterms, Raising Deepfake Concerns

Reality-bending deepfake ads -- dubbed AI "slopaganda" by researchers and used by both sides of the political aisle to target riva...