Enjoy Biggest Sell

Sunday, February 26, 2023

अमिताभ बच्चन के साथ कुर्सी पर बैठा ये बच्चा है बॉलीवुड का सुपर हीरो, इस एक्ट्रेस के साथ हमेशा रहा 36 का आंकड़ा

बॉलीवुड में दशकों से काम कर रहे कई फिल्मी सितारे न सिर्फ एक दूसरे के को-स्टार रहे हैं बल्कि वो सालों से एक दूसरे के फैमिली फ्रेंड्स भी हैं.  इसका सबूत कई पुरानी ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें हैं  जो बताती हैं कि कौन किसका जिगरी यार रहा है. आज एक ऐसी ही पुरानी तस्वीर हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जिसमें नजर आ रहे छोटे से बच्चे को पहचानने में आप के पसीने छूट जाएंगे.  इस बच्चे को पहचानने में मुश्किल इसलिए भी होगी क्योंकि यह बच्चा बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सेट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. चलिए इस पहेली को थोड़ा आसान बनाते हुए आपको बता देते हैं कि यह एक फेमस स्टार किड है और बॉलीवुड में इस  स्टार के लुक्स और डांस के करोड़ों दीवाने हैं.  यही नहीं बॉलीवुड की एक खूबसूरत एक्ट्रेस से इस सुपरस्टार का 36 का आंकड़ा भी है. 

पहचाना क्या? कौन है ये स्टार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता से तो हम सब भलीभांति वाकिफ हैं, ना सिर्फ जनता बल्कि बड़े बड़े सुपरस्टार भी उन्हें अपना आइकॉन मानते हैं. ठीक उसी तरह से जिस तरह इस तस्वीर में नजर आ रहे यह तीन बच्चे बड़ी जिज्ञासा से अमिताभ बच्चन को देखते नजर आ रहे हैं. दरअसल, ये तस्वीर 1979 में महबूब स्टूडियो में खींची गई थी, जिसमें फिल्म नटवरलाल के लिए अमिताभ बच्चन रिकॉर्डिंग करते नजर आ रहे हैं और साइड की टेबल पर 3 बच्चे बैठे हैं. इसमें से पहले बच्चे को देखकर क्या आपने पहचाना कि यह कौन है? तो आपको बता दें कि यह मौजूदा दौर के सुपर हीरो ऋतिक रोशन हैं, जो अपना मुंह खोले अमिताभ बच्चन को ऐसे देख रहे हैं जैसे बहुत ही आश्चर्य हो रहा है. यह तस्वीर खुद ऋतिक रोशन अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर शेयर की थी.

आज बॉलीवुड के हैं सुपरस्टार 

बॉलीवुड में रोशन खानदान लंबे समय से काम कर रहा है, ऋतिक रोशन के पिता एक एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. वहीं, उनके चाचा राजेश रोशन भी एक बेहतरीन संगीतकार रहे हैं. ऋतिक का जन्म 10 जनवरी 1974 को हुआ, लेकिन बचपन में वह काफी हेल्दी हुआ करते थे. फिर फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर खूब काम किया और बहुत कम उम्र में फिल्म कहो ना प्यार है से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद फिजा, मिशन कश्मीर, कभी खुशी कभी गम, जोधा अकबर, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, धूम-2, कृष सीरीज जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय किया. ऋतिक को उनकी स्टाइल और खूबसूरती के लिए दुनिया के सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश मर्दों में से एक चुना जा चुका हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/3BgjvVs

No comments:

Post a Comment

AI-Generated Political Ads Flood US Midterms, Raising Deepfake Concerns

Reality-bending deepfake ads -- dubbed AI "slopaganda" by researchers and used by both sides of the political aisle to target riva...