Enjoy Biggest Sell

Saturday, January 28, 2023

सुप्रिया सुले ने की फिल्म पठान की तारीफ, किंग खान के लिए कहा- ज्यादातर लोग शाहरुख खान से जलते हैं

फिल्म पठान के रिलीज होने के बाद शाहरुख खान छाए हुए हैं. अब सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने भी किंग खान और दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिल्म पठान में शानदार लग रहे थे. राजनेता ने कहा है कि ज्यादातर लोग शाहरुख खान से जलते है. सुप्रिया सुले ने यह बात मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की आलोचना के बाद कही है. नरोत्तम मिश्रा लगातार शाहरुख खान की फिल्म पठान का विरोध कर रहे थे. ऐसे में अपने ताजा इंटरव्यू में सुप्रिया सुले ने यह बड़ी बात कही है.

सुप्रिया सुले ने हाल ही में यूट्यूबर पर समदीश को इंटरव्यू दिया है. उन्होंने फिल्म पठान और नरोत्तम मिश्रा के बारे में बात करते हुए, 'शाहरुख खान भारत के सुपरस्टार हैं. अभी मुझे बस ईर्ष्या हो रही है कि वह फिल्म (पठान) में कितने अच्छे दिख रहे हैं. वह और दीपिका बहुत शानदार नजर आ रहे हैं! मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग शाहरुख खान से जलते हैं.' सुप्रिया ने यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि फिल्म पठाम को लेकर नरोत्तम मिश्रा जैसे राजनेताओं की टिप्पणियों क्या वह बचाव करेंगे ?

इस पर सुप्रिया सुले ने जवाब दिया, 'बिल्कुल नहीं, मैं बचाव नहीं करूंगा. मैं फोन उठाऊंगी और पूछूंगी कि 'भैया आप को क्या हो गया है?' सुप्रिया ने आगे कहा, 'लेकिन समस्या यह है कि हम इस तरह की चर्चा क्यों कर रहे हैं. (दिवंगत केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता) अरुण जेटली कहते थे, 'आप दिखाना बंद कर देंगे, लोग बोलना बंद कर देंगे.' कभी-कभी मुझे लगता है कि अरुण जी सही कह रहे हैं। यह वास्तव में अप्रासंगिक है, और यह बहुत दुखद हो जाता है क्योंकि बहुत सारे साथियों के वीडियो सामने आने लगे। इसलिए हम यहां राजनीति के लिए नहीं हैं.' इसके अलावा सुप्रिया सुले ने और भी ढेर सारी बातें की. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jTUKLmQ

No comments:

Post a Comment

November 2026 Vrat Tyohar List: अहोई अष्टमी, दिवाली से लेकर देव दीपावली तक नवंबर में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, नोट करें पूरी लिस्ट

नवंबर में अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे. ...