रतनगढ़.
पिंजरापोल गोशाला में शुक्रवार को गौ पर्यावरण व अध्यात्म चेतना पदयात्रा का आगमन हुआ। इस अवसर पर देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा, पालिकाध्यक्ष इंद्रकुमार सहित गौ-भक्तों व समाजसेवियों ने यात्रा का स्वागत किया। सर्वप्रथम ताल वाले बालाजी मंदिर में स्वागत के बाद मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य बाजारों से होकर गोशाला पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुई। बाजारों में व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। गोशाला में हुईधर्मसभा में राष्ट्रीय गो क्रांतिकारी भक्त ने कहा कि राजस्थान की हल्दीघाटी मेवाड़ की पावन वीर धरा से गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा का आरंभ हुआ था। यह संपूर्ण भारत में ढाई लाख किमी का भ्रमण करते हुए ५१ हजार गांवों में जाएगी। वर्तमान में यह पदयात्रा 20 जिले पार कर 46 हजार किमी की यात्रा करती हुई 9600 से अधिक गांवों व कस्बों में भारतीय संस्कृति की अलख जगा चुकी है। संत ने कहा कि आज मानव गाय को जानवर समझने की भूल करके संस्कृति का अपमान कर रहा है। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष रामगोपाल चौधरी, भाजपा व कांग्रेस के पदाधिकारी, पिजंरापोल गोशाला समिति, गोरक्षा समिति, गायत्री परिवार, वृक्ष मित्र मंडल, ताल वाले बालाजी मंदिर समिति, लॉयंस क्लब, समर्पण सेवा संस्थान, स्वयंसेवी संगठन, प्रभात फेरी मंडली, व्यापार मंडल आदि उपस्थित थे।
कबीर जयंती मनाई
चूरू. वाल्मीकि बस्ती में गुरुवार को कबीर सदन में सत्संग कर कबीर जयंती मनाई गई। सत्संग में संत महेंद्रदास ने कहा कि जीवन में गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्त नहीं हो सकती। उन्होंने गुरु शब्द की महिमा बताई। शाम को कबीर के भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर सीता देवी, संतोष देवी, सरिता देवी, सुमन, सुमित्रा, मधु, सुरेंद्र, शैलेंद्र, जितेंद्र, प्रमोद व डी.के. चंदेलिया आदि मौजूद थे।
संत कबीर की जयंती मनाई
सादुलपुर.धाणक समाज की ओर से धाणक धर्मशाला में संत कबीर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता एडवोकेट रामकुमार धाणक ने की।
कार्यक्रम में महेन्द्र धाणक, सरपंच मुकेश इंदौरा, सतवीर निनाणिया, सीताराम लुगरिया, प्रताप, रोशन पचेरवाल, जेईएन रतनसिंह ने विचार व्यक्त किए। एडवोकेट रामकुमार धाणक को धाणक समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आगामी बैठक एक जुलाई को मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रमोहन की अध्यक्षता में होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ki7zlH
No comments:
Post a Comment