Enjoy Biggest Sell

Wednesday, May 2, 2018

तेज धूप और लू ने झुलसाया


चूरू. बैशाख शुक्ल पक्ष की चांदनी रात और चंद्रमा की शीतलता भी मौसम के गर्म हो रहे मिजाज पर कोई असर नहीं डाल पा रही है। जिले में 23 अप्रेल से शुरू हुआ तापमान बढऩे का सिलसिला लगातार जारी है। छह दिन में पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। हालांकि शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आया लेकिन रात का पारा 3.6डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 45.5 तथा न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। एक डिग्री गिरावट होने के बाद भी चूरू दूसरे दिन लगातार प्रदेश में सबसे गर्म रहा। चूरू के बाद दूसरा सबसे गर्म कोटा रहा। यहां अधिकतम पारा 45.3 डिग्री रहा।

वहीं, उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने से लू का प्रकोप जारी है। शनिवार सुबह से ही धूप में तेजी थी लेकिन दोपहर बाद बादलों के आने से सूरज की तल्खी कुछ कम हुई। लेकिन दोपहर को गर्मी परवान पर जा पहुंची। अवकाश का दिन होने से सरकारी कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारियों को राहत मिली लेकिन दैनिक मजदूरी करने वाले कामगारों के लिए गर्मी परेशानी का कारण बनी।

विवाह-शादियों पर गर्मी का असर

सावों के चल रहे सीजन में एकाएक गर्मी के बढऩे का असर विवाह-शादियों पर पड़ा। विवाह शादी वाले घरों में दिन का कामकाज काफी प्रभावित हो रहा है। आवश्यक काम काज के अलावा अन्य कार्य शाम को किए जा रहे हैं।

बाजार हुआ प्रभावित

गर्मी ज्यादा होने से बाजारों में चहल-पहर कम रही। हालांकि सावे होने से बाजार में विवाह-शादी वालों की ओर से तो खरीददारी की जा रही है। जबकि सामान्य तौर पर होने वाली ग्राहकी का बाजार में असर पड़ा है। दोपहर को बाजार में विरानी छाई रहती है व्यापारी आराम करते नजर आते हैं।


दिनभर तापमान का यूं चला क्रम


समय अधिकतम तापमान


8.30 33.0
11.30 42.0
2.30 44.6
5.30 45.5
इस सप्ताह के तापमान पर एक नजर
दिनांक पारा
23 अप्रेल 36.0
24 अप्रेल 44.4
25 अप्रेल 44.1
26 अप्रेल 44.4
27 अप्रेल 46.5
28 अप्रेल 45.5


बड़ी मात्रा में बिकने लगे तरबूज


गर्मी बढऩे के साथ-सात मौसमी फलों की मांग भी बढ़ गई है। शहर में जगह-जगह बड़ी मात्रा में तरबूज बिकने लगे हैं। गर्मी के कारण अभी तरबूज की कीमत 15 से 20 रुपए किलो तक है। शरह में प्रतिदिन करीब चार से पांच क्विंटल तरबूज की खपत हो रही है।


कूलरों की खरीद बढ़ी


वहीं कूलरों की खरीद भी बढ़ गई है। जगह-जगह इलेक्ट्रिक की दुकानों पर विभिन्न प्रकार के कूलरों की भरमार है। इनकी कीमत तीन हजार से लेकर 10 हजार रुपए तक है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2w11Ry1

No comments:

Post a Comment

Opinion: Opinion | Satluj To Santosh To Padmaavat, How Getting Offended Became India's Favourite Hobby

There are three reasons why films based on real incidents or beloved myths depart from the truth from NDTV News Search Records Found 1000 ...